ePaper

मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए होगा टॉक-शो का आयोजन

Updated at : 15 May 2024 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए होगा टॉक-शो का आयोजन

डीडीसी निरंजन कुमार की अध्यक्षता में स्वीप के तहत किये जा रहे कार्यों को लेकर बैठक हुई. उन्होंने स्वीप के तहत अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली.

विज्ञापन

जामताड़ा. डीडीसी निरंजन कुमार की अध्यक्षता में स्वीप के तहत किये जा रहे कार्यों को लेकर बैठक हुई. उन्होंने स्वीप के तहत अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली और कई दिशा निर्देश दिये. कहा कि यूनिक व इनोवेटिव कार्य योजना बनाकर मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करते हुए आमजनों को मताधिकार के महत्व को समझायें. उन्हें वोट के प्रति प्रेरित करें. उन्होंने बूथ अवेयरनेस ग्रुप, सरकारी एवं निजी संस्थानों में गठित वोटर अवेयरनेस फोरम के माध्यम से मतदाता जागरुकता कार्यक्रम की जानकारी ली. बताया कि सोशल मीडिया हैंडल्स, फेसबुक इंस्टाग्राम, ट्विटर, यू- ट्यूब आदि के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है. वहीं गांधी मैदान जामताड़ा में वरिष्ठ नागरिकों, चैंबर ऑफ कॉमर्स, शिक्षक, मीडिया, पुलिस प्रशासन, शहर के नागरिकों के साथ मतदान हमारा दायित्व हमारा अधिकार विषय पर टॉक-शो का आयोजन, स्काई लालटेन का प्रज्ज्वलन एवं वोट करेगा जामताड़ा संदेश के साथ गुब्बारा छोड़ने का औपचारिक कार्यक्रम के अलावा फूड एग्जिबिशन का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. गांधी मैदान में जिला प्रशासन, मीडिया, नए मतदाता के साथ फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया जायेगा. डीडीसी ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि जिले में अधिक से अधिक मतदान हो. इसके लिए पूरी स्वीप टीम आपसी समन्वय बनाकर निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करे. लोगों को जागरूक करें, योग्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें. मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक राजेश कुमार पासवान, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत आशीष कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी ऋतु रंजन, डीपीएम राहुल कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola