सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: जामताड़ा के सुपायडीह पहुंची रांची FSL की टीम, क्राइम सीन से एकत्र किए साक्ष्य

Updated:
विज्ञापन
घटनास्थल से साक्ष्य इकठ्ठा करने पहुंची एफएसएल टीम

घटनास्थल से साक्ष्य इकठ्ठा करने पहुंची एफएसएल टीम

रांची से पहुंची FSL की तीन सदस्यीय टीम ने जामताड़ा के सुपायडीह में गैंगस्टर सुजीत सिन्हा एनकाउंटर स्थल का बारीकी से मुआयना किया. टीम ने घटनास्थल से गोलियों के खोखे, खून के नमूने और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं.

विज्ञापन

Sujit Sinha Encounter Case, जामताड़ा: गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर मामले की फॉरेंसिक जांच तेज हो गई है. सोमवार सुबह रांची से फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की तीन सदस्यीय टीम जामताड़ा जिले के गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे स्थित सुपायडीह गांव पहुंची. यह वही स्थान है जहां पुलिस कार्रवाई के दौरान कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर हुआ था.

घटनास्थल की बारीकी से जांच, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

FSL विशेषज्ञों की टीम ने एनकाउंटर स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वैज्ञानिक साक्ष्य (Scientific Evidence) जुटाने की प्रक्रिया पूरी की. टीम ने घटनास्थल से गोलियों के खोखे, खून के नमूने, क्राइम सीन मैपिंग और अन्य आवश्यक तकनीकी व भौतिक साक्ष्य एकत्र किए हैं. जांच प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि क्राइम सीन से किसी प्रकार की छेड़छाड़ न हो सके.

ये भी पढ़ें: प्यार के रिश्ते का खौफनाक अंत, शादी के लिए प्रेमिका बार-बार बना रही थी दबाव, इसलिए कर दी हत्या

मानकों के तहत जारी है पड़ताल, रिपोर्ट का इंतजार

FSL अधिकारियों के अनुसार, निर्धारित कानूनी और वैज्ञानिक प्रक्रियाओं के तहत जांच कार्य को पूरा किया जा रहा है. फिलहाल फॉरेंसिक टीम ने मीडिया के समक्ष कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. जुटाए गए साक्ष्यों की लैब रिपोर्ट आने के बाद ही एनकाउंटर सीन की पूरी तकनीकी तस्वीर साफ हो सकेगी.

ये भी पढ़ें: 18 पुड़िया बेच चुका था तस्कर, ब्राउन शुगर की तस्करी करते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा


विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola