क्या आपके बाथरूम की नाली भी बालों से हो जाती है जाम? ₹15 का यह घोल मिनटों में करेगा सफाई

Updated:
विज्ञापन
बाथरूम की नाली में फंसे बाल कैसे साफ करें, फोटो - AI

बाथरूम की नाली में फंसे बाल कैसे साफ करें, फोटो - AI

Bathroom Cleaning Tips: बाथरूम की नाली में बाल फंस गए हैं? बेकिंग सोडा, टाटरी और सिरके के 15 रुपये में करें सफाई. जानें आसान तरीका.

विज्ञापन

Bathroom Drain Cleaning Tips: बाथरूम की नाली में बाल फंसना हर घर में होने वाली आम समस्या है. शुरुआत में ध्यान न देने पर धीरे-धीरे पानी निकलने में परेशानी होने लगती है. कई बार नाली में जमा बालों और साबुन के अवशेष की वजह से पानी रुकनेलगता है. इस समस्या के लिए लोग अक्सर बाजार में मिलने वाले क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन घर में रखी कुछ चीजों से भी नाली की सफाई आसानी से की जा सकती है. बेकिंग सोडा, टाटरी और सिरके की मदद से तैयार किया गया यह आसान उपाय कम खर्च में नाली की सफाई करने में मदद कर सकता है.

नाली साफ करने के लिए चाहिए ये चीजें

इस घरेलू उपाय को अपनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी. घर में आसानी से मिलने वाली कुछ चीजों से ही यह क्लीनिंग मिश्रण तैयार हो जाएगा.

  • टाटरी पाउडर – 1 चम्मच
  • बेकिंग सोडा – 1 छोटा चम्मच
  • सफेद सिरका या नींबू का रस – आधा कप
  • गर्म पानी – 1 से 2 लीटर

ऐसे बनाएं नाली साफ करने वाला मिश्रण

  • इस मिश्रण को इस्तेमाल करने से ठीक पहले ही तैयार करें. इसे पहले से बनाकर रखने की जरूरत नहीं है.
  • सबसे पहले एक कटोरी में 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा लें.
  • इसके बाद इसमें 1 चम्मच टाटरी पाउडर मिलाएं.
  • दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाने के बाद सूखा क्लीनिंग पाउडर तैयार हो जाएगा.

बाथरूम की नाली में कैसे करें इस्तेमाल?

  • सबसे पहले नाली की जाली को हटा दें. अगर ऊपर बाल दिखाई दे रहे हैं, तो उन्हें हाथ से निकाल दें. इसके बाद तैयार किया हुआ बेकिंग सोडा और टाटरी का मिश्रण नाली के अंदर डाल दें.
  • अब इसके ऊपर आधा कप सफेद सिरका डालें. सिरका डालते ही झाग बनने लगेगा. इसे करीब 15 से 20 मिनट तक नाली में ही रहने दें.
  • इसके बाद 1 से 2 लीटर गर्म पानी लें और धीरे-धीरे नाली में डालें. गर्म पानी अंदर जमा गंदगी और बालों को हटाने में मदद करता है, जिससे पानी का रास्ता साफ होने लगता है.

यह घरेलू उपाय कैसे करता है काम?

  • बेकिंग सोडा, टाटरी और सिरके का मिश्रण नाली के अंदर जमा साबुन के अवशेष और गंदगी को ढीला करने में मदद करता है.
  • इसके बाद गर्म पानी इन्हें बहाकर बाहर निकालने में सहायता करता है, हालांकि अगर नाली पूरी तरह बंद हो गई हो या पानी बिल्कुल नहीं निकल रहा हो, तो केवल घरेलू उपाय मेशा पर्याप्त नहीं हो सकता. ऐसी स्थिति में विशेषज्ञ की मदद लेना बेहतर रहता है.

नाली में बाल जमा होने से कैसे बचें?

बाथरूम की नाली में बाल फंसने की समस्या को कम करने के लिए कुछ छोटी आदतें अपनाई जा सकती हैं.


विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola