18 पुड़िया बेच चुका था तस्कर, ब्राउन शुगर की तस्करी करते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
गिरफ्तार ब्राउन शुगर की तस्करी करता आरोपी
बोकारो में पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले गनी अंसारी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी 18 पुड़िया बेच चुका था और उसके पास से 2 पुड़िया और नकदी बरामद हुई है. यह एनडीपीएस एक्ट के तहत एक दंडनीय अपराध है.
रंजीत कुमार की रिपोर्ट
बोकारो: माराफारी थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान डुमरो निवासी गनी अंसारी (50 वर्ष) के रुप में की गई है. उनपर ब्राउन शुगर की तस्करी का आरोप है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ब्राउन शुगर की दो पुड़िया और उसके बिक्री से मिले 8 ,850 रुपए नकद बरामद किया है.
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी जेब में ब्राउन शुगर की पुड़िया लेकर और इलाके में घूम-घूमकर बिक्री कर रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने गनी अंसारी की तलाशी ली. और उसके पास से सफेद कागज में लिपटी ब्राउन शुगर की दो पुड़िया बरामद की.
जांच के दौरान जेब से पुलिस ने बरामद की नकदी
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह कुल 20 पुड़िया लेकर निकला था, जिनमें से 18 पुड़ियां पहले ही उसने बेच दिया है. जांच के दौरान पुलिस ने उसके जेब से ब्राउन शुगर बेचने के बाद मिले 8,450 रुपये नकद बरामद की. मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि ब्राउन शुगर का अवैध रूप से रखना और उसकी खरीद-बिक्री करना एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडनीय अपराध है. इस मामले में माराफारी थाना कांड संख्या 71/2026, दिनांक 2 अगस्त 2026 के तहत धारा 21(ए) एवं 22(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेज दिया गया है.
बरामद सामान
- ब्राउन शुगर की दो पुड़ियां
- 8,450 रुपये नकद
इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) पवन कुमार ने किया. छापेमारी दल में माराफारी थाना प्रभारी मुहम्मद आजाद खान, सहायक अवर निरीक्षक बबलू कुमार राम सहित थाना एवं पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के कई पुलिसकर्मी शामिल थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए