धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा श्रीगणेश चतुर्थी महोत्सव
कथा श्रवण करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
मेदिनीनगर में श्रीगणेश चतुर्थी महोत्सव का उल्लास छाया है. बेलवाटिका और देवी मंडप में विशेष आयोजन, भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की.
मेदिनीनगर (पलामू): जिले में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ श्रीगणेश चतुर्थी महोत्सव मनाया जा रहा है. इस अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर गणपति पूजा का आयोजन किया गया है. पूजा स्थलों पर प्रतिदिन श्रद्धालु भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और विघ्न-बाधाओं से मुक्ति की कामना कर रहे हैं.
बेलवाटिका में 12 दिवसीय महोत्सव
बेलवाटिका स्थित गणपति चौक के पास मां शारदे क्लब की ओर से 12 दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन किया गया है. यहां श्रद्धालुओं और भक्तजनों द्वारा प्रतिदिन श्रद्धा और भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की जा रही है. क्लब के अध्यक्ष रंजीत सोनी ने बताया कि महोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह है.
शोभायात्रा निकालकर गणेश प्रतिमा का विसर्जन
इधर, बाजार क्षेत्र के जैन मंदिर रोड में आयोजित गणेश महोत्सव का समापन हो गया. लालबागचा राजा पूजा समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली और भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया.
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका खारिज, 24 सितंबर को तय होंगे आरोप
देवी मंडप में कथा और भजन से भक्तिमय हुआ माहौल
सुदना देवी मंडप में 10 दिवसीय गणेश महोत्सव के दौरान पूजा-अर्चना और कथा से माहौल भक्तिमय बना हुआ है. यहां प्रतिदिन शाम पांच बजे से श्रीगणेश पुराण की कथा और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है. बाल व्यास पंडित सूरज तिवारी के भक्ति गीतों से वातावरण गुंजायमान रहा. आचार्य पंडित प्रभु नारायण पाठक श्रीगणेश महापुराण की कथा का रसपान करा रहे हैं. कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीगणेश की महिमा, उनकी लीलाओं और चमत्कारों का मार्मिक वर्णन किया.
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीगणेश की महिमा महान है. जो व्यक्ति शरणागत होकर समर्पण भाव से उनकी सेवा और भक्ति करता है, उस पर भगवान गणेश की असीम कृपा रहती है. निस्वार्थ भाव से भक्ति करने वाले भक्त के संताप दूर होते हैं और जीवन की बाधाएं समाप्त होती हैं. भगवान श्रीगणेश की कृपा से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और जीवन सुखमय बनता है.

ये भी पढ़ें- पारंपरिक गीतों पर थिरकीं महिलाएं, पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ करम पर्व
भक्तों को सुख और आनंद देने के लिए सदैव तत्पर भगवान गणेश- आचार्य
आचार्य पाठक ने कहा कि भगवान श्रीगणेश की महिमा को देखते हुए श्रद्धापूर्वक उनकी उपासना और सेवा-भक्ति निस्वार्थ भाव से करनी चाहिए. भगवान की भक्ति में ही जीवन की सार्थकता निहित है. उन्होंने भगवान श्रीगणेश की बाल लीलाओं का भी वर्णन किया. कहा कि भगवान गणेश अपने भक्तों को सुख और आनंद देने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं. अहंकार और मन की मलिनता को दूर कर भगवान की भक्ति करनी चाहिए. उनकी कृपा से जीवन में आने वाली विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं.
मौके पर देवी मंडप के महंत अभिमन्यु ओझा, नवल तिवारी, धनंजय सिंह, विनोद अग्रवाल, सुधीर सोनी, पूर्व मुखिया सरोज गुप्ता, पूर्व वार्ड पार्षद मधु ओझा, कालिंदा ओझा, अर्चना तिवारी, रूपा अग्रवाल, रंजुला सिन्हा, गुड़िया सिंह, सुरुची, ब्यूटी पांडेय सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे.
ये भी पढ़ें- खनिज संशोधन अधिनियम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी झारखंड सरकार
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए