संदिग्ध हालत में नवविवाहिता की मौत, जमीन पर पड़ा मिला शव; मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पलामू के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के कविलासी गांव में चार माह पहले हुई शादी के बाद नवविवाहिता नजबून खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. ससुराल पक्ष ने करंट लगने की बात कही है, जबकि मायके वालों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

पलामूः चार माह पहले जिस घर में नजबून खातून दुल्हन बनकर आई थी, सोमवार देर शाम उसी ससुराल में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. कविलासी गांव में नवविवाहिता का शव घर के अंदर जमीन पर पड़ा मिला. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए. वहीं, मायके पक्ष के पहुंचने के बाद मौत को लेकर दोनों पक्षों की अलग-अलग बातें सामने आई. मायके वालों ने नजबून की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया, जबकि ससुराल पक्ष का कहना है कि उसकी मौत बिजली का करंट लगने से हुई है. दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के बाद मामला संदिग्ध हो गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका खारिज, 24 सितंबर को तय होंगे आरोप

घर में जमीन पर पड़ा मिला शव

मृतका की पहचान कविलासी गांव निवासी असगर अंसारी के छोटे पुत्र इमाम अली की पत्नी नजबून खातून के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम नजबून का शव उसके ससुराल स्थित घर में जमीन पर पड़ा मिला. इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. नवविवाहिता की मौत की खबर मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंचे. मायके वालों ने मौत को सामान्य घटना मानने से इनकार कर दिया और गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया. उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है.

शादी के चार माह बाद ही हो गई मौत

बताया जाता है कि नजबून खातून और इमाम अली की शादी करीब चार माह पहले हुई थी. शादी के कुछ ही महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से गांव में भी चर्चा का माहौल है. एक ओर मायके पक्ष हत्या का आरोप लगा रहा है, वहीं ससुराल पक्ष करंट लगने से मौत होने की बात कह रहा है. ऐसे में पुलिस के सामने अब मौत के वास्तविक कारण का पता लगाना अहम हो गया है.

ये भी पढ़ें- टोटो में किराना दुकान चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

घटना की सूचना मिलने पर विश्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी लेने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे ने बताया कि नवविवाहिता की मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही नजबून की मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola