ePaper

ग्राम प्रधानों की रिक्ति सूची 15 दिनों में जमा करें : डीसी

Updated at : 07 May 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों की रिक्ति सूची 15 दिनों में जमा करें : डीसी

जामताड़ा. डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व संग्रहण की समीक्षा को लेकर बैठक हुई.

विज्ञापन

जामताड़ा. डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व संग्रहण की समीक्षा को लेकर बैठक हुई. उन्होंने सभी विभागों/कार्यालयों के लक्ष्य के विरुद्ध वार्षिक राजस्व वसूली की समीक्षा की. राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने मापतौल पदाधिकारी को बैठक में नहीं आने पर कड़ी फटकार लगाई. बैठक में अनुपस्थित ईई, विद्युत प्रमंडल एवं वाणिज्य कर अधिकारी से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया. भू अर्जन अधिनियम के तहत अर्जित भूमि का दाखिल-खारिज, नीलाम-पत्र वाद की भी समीक्षा की. सभी को लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में समुचित कार्रवाई का निर्देश दिया. भू लगान एवं सेस में नारायणपुर को सुधार लाने को कहा. भू सीमांकन में नारायणपुर एवं जामताड़ा की पेंडेंसी को लेकर नाराजगी जाहिर की. पेंडेंसी क्लियर करने, एनएच वाली जमीन के म्यूटेशन को लेकर भू अर्जन पदाधिकारी को अंचल अधिकारी से मिलकर कार्रवाई का निर्देश दिया. कहा कि विभिन्न भू अर्जन परियोजनाओं में लापरवाही के कारण परियोजना बाधित होती है. उन्होंने भू अर्जन संबंधी आ रहे अड़चनों को दूर करते हुए रैयतों में मुआवजा भुगतान सहित आवंटन, डिमांड, पंचाट एवं वंशावली तैयार करने, कैंप लगाकर वाउचर प्राप्त करने का निर्देश दिया. बैठक में डीसी ने ग्राम प्रधानों की रिक्ति की जानकारी ली. उन्होंने ग्राम प्रधानों की रिक्ति सूची 15 दिनों के अंदर देने को कहा. मौके पर परियोजना निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय संजय कुमार सिंह, डीटीओ मनोज कुमार आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola