स्वास्थ्य के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
स्वास्थ्य के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

बिंदापाथर. नाला प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, केसोड़ी में स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बिंदापाथर. नाला प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, केसोड़ी और उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भोगीकाटा में स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्देश्य कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, गेड़िया के आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ नवाज मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित थे. उन्होंने विद्यार्थियों को योग और प्राणायाम के महत्व, सरल घरेलू उपचार, स्वस्थ जीवनशैली, आसपास पाए जाने वाले औषधीय पौधों की पहचान और उनके उपयोग की जानकारी दी. साथ ही बच्चों की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच भी की. कार्यक्रम में शिक्षक बच्चू कुमार सिंह, छोटका मुर्मू, संजय बनर्जी, तापस गोप आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola