विद्यार्थियों ने दीपावली को लेकर स्कूल में बनाई रंगोली

Updated:
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने दीपावली को लेकर स्कूल में बनाई रंगोली

फतेहपुर. दीपावली के अवसर पर शनिवार को अशोका इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, आंगुठिया में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

फतेहपुर. दीपावली के अवसर पर शनिवार को अशोका इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, आंगुठिया में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, कलात्मक अभिव्यक्ति और भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था. प्रतियोगिता का संचालन अध्यापिका सीमा कुमारी के निर्देशन में हुआ. इसमें विभिन्न समूहों के विद्यार्थियों ने आकर्षक व रंग-बिरंगी रंगोली बनाई. प्रतियोगिता में समूह ‘अ’ की छात्राएं माही कुमारी, रोमा बास्की, ज्योतिका किस्कू, भानुप्रिया मंडल और राजेश्री मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. रंगोली में दीप, फूल, कलश और देवी-देवताओं के सुंदर झलक दिखाई दी. मौके पर प्रधान शिक्षक मनोज कुमार महतो ने विजेताओं को सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola