ePaper

नकली व एक्सपायरी दवा मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई : मंत्री

Updated at : 28 Oct 2025 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
नकली व एक्सपायरी दवा मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई : मंत्री

जामताड़ा. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने नकली और एक्सपायरी दवाइयों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने नकली और एक्सपायरी दवाइयों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया है. उन्होंने जानकारी दी है कि किसी भी हॉस्पिटल या मेडिकल दुकान में नकली व एक्सपायरी दवाई या कोडीनयुक्त कफ सिरप पाई गयी, तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. कहा, मंगलवार को रांची और आसपास के इलाकों में कई दवा माफियाओं ने नकली दवाइयों और कफ सिरप को फेंककर छिपाने की कोशिश की. स्थानीय लोगों ने जब इस संदिग्ध गतिविधि को देखा, तो तत्काल सूचित किया. मंत्री ने तुरंत निर्देश देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को मौके पर भेजा. जांच प्रारंभ करने का निर्देश दिया. कहा कि यह पता लगाया जाए कि यह कफ सिरप किस कंपनी की है? किसने इसे यहां फेंका? और यह बाजार में कैसे पहुंची. दोषियों की पहचान कर उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जायेगी. मंत्री ने सभी मेडिकल दुकानदारों को आगाह करते हुए कहा कि अगर किसी दुकान में नकली या नशे की कफ सिरप पाई गई, तो दुकान तुरंत सील कर दिया जायेगा और संचालक को जेल भेजा जायेगा. डॉ इरफान अंसारी ने स्पष्ट कहा कि यह सिर्फ कानून का मामला नहीं, बल्कि जनता की सेहत से जुड़ा गंभीर अपराध है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola