पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद और कौशल अर्जन जरूरी : डॉ विजय

Updated at : 19 Apr 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद और कौशल अर्जन जरूरी : डॉ विजय

जामताड़ा. सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में एलकेजी में शुभोजीत मंडल प्रथम, सना फरहीन द्वितीय और सान्वी यादव तृतीय एवं यूकेजी में तृषा सान्वी टुडू प्रथम, मोहम्मद अली जान द्वितीय और प्रीति स्मिता दास तृतीय स्थान पर रहे. प्रथम और द्वितीय कक्षा में प्रभा सोरेन प्रथम, आराध्या कुमारी द्वितीय एवं सायंतिका दास तृतीय स्थान पर रहे. पीयूष राज कुमार को सांत्वना पुरस्कार मिला. तृतीय से चतुर्थ वर्ग के लिए आयोजित अंग्रेज़ी काव्य पाठ में आद्या प्रथम, आरव और अमरेश विश्वनाथन द्वितीय, अभिज्ञान तथा ऋतुवन राज तृतीय स्थान पर रहे. पाँचवीं से सातवीं कक्षा के लिए आयोजित कबड्डी के बालक वर्ग में विवेकानंद सदन विजेता एवं अरविंदो सदन उपविजेता रहा. बालिका वर्ग में दयानंद सदन विजेता एवं अरविंदो सदन उपविजेता रहा. आठवीं से ग्यारहवीं कक्षा के लिए आयोजित सामाजिक समस्याओं पर पोस्टर निर्माण में श्रेया भारती प्रथम, तान्या श्री द्वितीय एवं अहेली माजी और नील मजूमदार तृतीय स्थान पर रहे. वहीं 14-20 अप्रैल तक मनाए जा रहे अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत हीरा पांडे ने अग्नि सुरक्षा पर प्रार्थना सभा में अपना भाषण प्रस्तुत किया. इस बार का विषय है- अग्नि से सुरक्षित भारत’ और ‘अगलगी के लिए एकजुटता’. विजेताओं को बधाई देते हुए प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने कहा कि खेलकूद स्वस्थ शरीर के विकास के लिए एक आवश्यक अंग है. विद्यार्थियों को नियमित रूप से व्यायाम एवं खेलने का अभ्यास करना चाहिए. साथ ही साथ पढ़ाई एवं अन्य कौशलों का ज्ञान अर्जित करने का भी प्रयास करना चाहिए. मौके पर सीसीए प्रभारी प्रदीप्तो दास, निर्णायक मिठू कुमारी, शांता पाल, सुपर्णा राय, कैशर ज़मील हाशमी, इरशाद अहमद, शबनम ज़हां, अंजू कुमारी, राजेश चंद्र प्रसाद, स्नेह प्रभात दुबे, अभिषेक दुबे, तपन कुमार यादव, अनित मंडल, देवाशीष दास, बी एन सिंह, संजीव सिंह, सुमन झा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola