दक्षिण-पूर्व रेलवे ने मेगा ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों को किया रद्द

Updated:
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व रेलवे ने मेगा ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों को किया  रद्द

जामताड़ा. गम्हरिया जंक्शन और सीनी जंक्शन के बीच अप और डाउन लाइनों पर 21 मई से 30 जून तक मेगा ब्लॉक लिया गया है.

विज्ञापन

जामताड़ा. दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में टीआरटी मशीनों की तैनाती के लिए गम्हरिया जंक्शन और सीनी जंक्शन के बीच अप और डाउन लाइनों पर 21 मई से 30 जून तक मेगा ब्लॉक लिया है. इसे ध्यान में रखते हुए कई ट्रेन का परिचालन विनियमित किया जायेगा.

इन ट्रेनों काे किया गया है रद्द :

ट्रेन संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 20 मई, 22 मई, 27 मई, 29 मई, 03 जून, 05जून, 10जून, 12जून, 17जून, 19 जून, 24 जून और 26 जून को होने वाली यात्रा रद्द रहेंगी. ट्रेन संख्या 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 22 मई, 24 मई, 29 मई, 31 मई, 05 जून, 07 जून, 12 जून, 14 जून, 19 जून, 21 जून, 26 जून और 28 जून को होने वाली यात्रा रद्द रहेंगी. ट्रेन संख्या 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस, 23 मई, 30 मई, 06 जून, 13 जून, 20 जून और 27 जून को होने वाली यात्रा रद्द रहेंगी. ट्रेन संख्या 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस 25 मई, 01 जून, 08 जून, 15 जून, 22 जून और 29 जून को होने वाली यात्रा रद्द रहेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola