पोस्ता गांव में सांप काटने से बच्चे की बिगड़ी तबीयत

Updated:
विज्ञापन
पोस्ता गांव में सांप काटने से बच्चे की बिगड़ी तबीयत

नारायणपुर. थाना क्षेत्र के पोस्ता गांव में सोमवार की सुबह एक बालक को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी.

विज्ञापन

नारायणपुर. थाना क्षेत्र के पोस्ता गांव में सोमवार की सुबह एक बालक को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी. जानकारी के अनुसार, पोस्ता गांव निवासी राजेंद्र कुमार दास के 13 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार दास सुबह नहाने के लिए तालाब जा रहा था. रास्ते में झाड़ियों के पास उसे किसी जहरीले सांप ने काट लिया. परिजनों ने बिना देरी किए उसे तुरंत सीएचसी नारायणपुर पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया. डॉक्टरों ने समय पर अस्पताल पहुंचाने को परिजनों की सूझबूझ बताया. कहा कि ऐसे मामलों में देर करना खतरनाक हो सकता है. फिलहाल सचिन की स्थिति डॉक्टरों की निगरानी में स्थिर बताई जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola