ePaper

पिंडारी गांव से 4,69,500 रुपये नकद के साथ छह साइबर ठग गिरफ्तार

Updated at : 01 Oct 2024 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
पिंडारी गांव से 4,69,500 रुपये नकद के साथ छह साइबर ठग गिरफ्तार

साइबर पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव में छापेमारी कर 4,69,500 रुपये नकद के साथ छह साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

पिंडारी गांव से 4,69,500 रुपये नकद के साथ छह साइबर ठग गिरफ्तार कार्रवाई. जामताड़ा पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र में की छापेमारी फोटो – 06 प्रेस कांफ्रेस करते एसपी एहतेशाम वकारिब व अन्य संवाददाता, जामताड़ा साइबर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. साइबर पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव में छापेमारी कर 4,69,500 रुपये नकद के साथ छह साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसका खुलासा एसपी एहतेशाम वकारिब ने मंगलवार को साइबर थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर किया. एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी अब्दुल रहमान के नेतृत्व में इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार वर्मा, पुअनि मनीष कुमार गुप्ता, पुअनि प्रशांत कुमार व अन्य पुलिसकर्मी को शामिल करते हुए करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पिंडारी दास टोला व मुस्लिम टोला में साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की गयी. इस दौरान साइबर अपराध करते हुए छह साइबर आरोपी पकड़े गये. पिंडारी गांव के निरंजन दास, प्रदीप कुमार दास, रहमत अंसारी, अख्तर अंसारी व अलगचुवां गांव के महरूद्दीन अंसारी व आशिक अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान इन सभी के पास से 4,69,500 रुपये नकद, 18 मोबाइल, 20 सिम, 09 एटीएम, 01 पासबुक, 03 आधार कार्ड, 04 पैन कार्ड, 01 वोटर कार्ड व 01 लैपटॉप जब्त किया गया है. इन सभी के विरुद्ध जामताड़ा साइबर थाने में 59-2024 के तहत मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों की अपराध शैली एक्सिस बैंक के फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को फोन करके केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर लोगों से सोलह अंकों का एटीएम नंबर, सीवीवी नंबर एवं ओटीपी नंबर प्राप्त करना था. विभिन्न ई-वायलेट एवं फर्जी बैंक खातों के माध्यम से अपने खातों में पैसा ट्रांसफर कर साइबर ठगी करता था. साथ ही गूगल के विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों, ई-पेमेंट कंपनियों, उपभोक्ता सामग्री कंपनी के कस्टमर केयर के नाम पर उनके मोबाइल पर क्विक सपोर्ट, एनी डेस्क जैसे मोबाइल शेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर उनकी बैंक की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साइबर ठगना था. कहा ये सभी पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश के लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे. मौके पर साइबर डीएसपी अशोक कुमार राम, साइबर थाना प्रभारी अब्दुल रहमान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola