सीता सोरेन ने नारायणपुर में चलाया जनसंपर्क अभियान

जामताड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने नारायणपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया.
नारायणपुर. जामताड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने शुक्रवार को नारायणपुर प्रखंड के कोरीडीह टू, मुरलीपहाड़ी, पांडेडीह मोड़, चैनपुर, देवलबाड़ी, करमदहा, कालीपहाड़ी और नारायणपुर हटिया में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान सीता सोरेन ने लोगों मिलकर बातचीत की. कहा कि इस बार एनडीए ने मुझे जामताड़ा विधानसभा की जनता का सेवा करने का मौका दिया है. पार्टी ने जिस उम्मीद से मुझे प्रत्याशी बनाया है उस पर मैं शत-प्रतिशत खरा उतरूंगी. जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने विभिन्न मंदिरों में जाकर माथा भी टेका.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










