श्रीलता क्रिकेट अकादमी चित्तरंजन ने 34 रन से जीता मैच

विद्यासागर. करमाटांड़ के मकाठी कोठी ग्राउंड में चल रहे केपीएल सीजन-5 का चौथा मुकाबला रोमांचक रहा.
विद्यासागर. करमाटांड़ के मकाठी कोठी ग्राउंड में चल रहे केपीएल सीजन-5 का चौथा मुकाबला रोमांचक रहा. मुकाबला श्रीलता क्रिकेट अकादमी चित्तरंजन बनाम मां मनसा क्लब जसीडीह के बीच खेला गया. टॉस जीतकर श्रीलता क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. चित्तरंजन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 135 रन बनाए. बल्लेबाजों ने संयमित खेल दिखाया और विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मां मनसा क्लब जसीडीह की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आयी. पूरे 20 ओवर खेलने के बाद भी मात्र 100 रन ही बना पाई. इस तरह श्रीलता क्रिकेट अकादमी चित्तरंजन की टीम ने यह मुकाबला 34 रन से जीतकर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली. मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए ओम सिंह को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया. उन्होंने 11 रन बनाने के साथ-साथ तीन महत्वपूर्ण विकेट भी लिए, जिससे टीम की जीत सुनिश्चित हुई. मुख्य अतिथि के रूप में अर्जुन मंडल, कमेटी अध्यक्ष महेंद्र, कुंदन, अक्षय, निवास, पिंटू, राहुल, संजय, बलराम, गुड्डू, पप्पू, बापी एवं तनवीर उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




