शोएब अंसारी ने छोड़ा मस्जिद कमेटी का पद

Updated:
विज्ञापन
शोएब अंसारी ने छोड़ा मस्जिद कमेटी का पद

जामताड़ा. पाकडीह और सरखेलडीह के जामा मस्जिद कमेटी के कोषाध्यक्ष शोएब अंसारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

विज्ञापन

जामताड़ा. पाकडीह और सरखेलडीह के जामा मस्जिद कमेटी के कोषाध्यक्ष शोएब अंसारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से स्वास्थ्य की परेशानियों से जूझ रहे थे. इस कारण उन्होंने यह जिम्मेदारी छोड़ने का निर्णय लिया. शोएब अंसारी ने 12 वर्षों तक मस्जिद कमेटी के कोषाध्यक्ष के रूप में निष्ठा के साथ कार्य किया. उनकी सेवाओं के लिए कमेटी ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी, उनके बेहतर स्वास्थ्य की दुआएं की. कमेटी के सदर गुलामुद्दीन अंसारी और मस्जिद के इमाम मौलाना अख्तर रजा ने जानकारी दी कि अगली बैठक में नये कोषाध्यक्ष का चयन किया जाएगा. फिलहाल यह जिम्मेदारी अस्थायी रूप से इलियास अंसारी को सौंपी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola