जामताड़ा में चौकीदार बहाली में हुई है गड़बड़ी, जांच के लिए सीएम से करेंगे बात : डॉ इरफान

Updated at : 02 May 2025 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
जामताड़ा में चौकीदार बहाली में हुई है गड़बड़ी, जांच के लिए सीएम से करेंगे बात : डॉ इरफान

जामताड़ा. सदर प्रखंड के किनूडीह प्राथमिक विद्यालय से चंद्रढीपा कमारडीह स्कूल भवन तक (2 किमी) सड़क निर्माण का शिलान्यास शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने किया.

विज्ञापन

– स्वास्थ्य मंत्री ने किनूडीह-चंद्रढीपा सड़क का किया शिलान्यास, कहा जामताड़ा. सदर प्रखंड के किनूडीह प्राथमिक विद्यालय से चंद्रढीपा कमारडीह स्कूल भवन तक (2 किमी) सड़क निर्माण का शिलान्यास शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने किया. उन्होंने कहा कि जामताड़ा में चौकीदार बहाली में गड़बड़ियां हुई है. इसे लेकर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से बात करने की बात कही. कहा कि युवाओं की योग्यता से खिलवाड़ नहीं होने देंगे. नियम संगत ही नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होगी. मंत्री ने कहा कि चौकीदार बहाली को लेकर नियुक्ति की जो प्रक्रिया अभी तक हुई है, उसमें गड़बड़ी की जानकारी मुझे भी मिल रही है. इसे मैंने संज्ञान में भी लिया है. हमारा प्रयास होगा कि हम इस नियुक्ति प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारें. उन्होंने कहा कि जिस भी एजेंसी ने कार्य में गड़बड़ी पैदा की है, उसकी जांच की जायेगी. मुझे पता चला है कि बाहरी अभ्यर्थियों को 50 में 50 मार्क्स दिए गए हैं और स्थानीय युवाओं को दरकिनार किया गया है. कहा विश्वास दिलाता हूं कि स्थानीय युवाओं के साथ किसी भी तरह का धोखा नहीं होगा. उन्हें उनकी योग्यता के आधार पर काम जरूर मिलेगा. मंत्री ने कहा कि किनूडीह प्राथमिक विद्यालय से चंद्रढीपा कमारडीह सड़क आदिवासी समाज के लिए खुशी का क्षण है. यह सड़क आदिवासी बहुल गांवों को जोड़ने वाली जीवन रेखा साबित होगी. कहा सड़क की मांग वर्षों से की जा रही थी, जिसे अब साकार रूप दिया जा रहा है. कहा कि झारखंड के हर गांव में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर बैठेंगे. मैं खुद भी उनके साथ मौजूद रहूंगा. जांच, दवाई और इलाज सब कुछ पूरी तरह लोगों को मुफ्त मिलेगा. कहा कि वे लगातार हर जिले का दौरा कर रहे हैं, ताकि हर जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे. मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता इरसाद उल हक आरसी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola