समृद्धि शाखा ने 80 अमृतधारा प्याऊ का किया शुभारंभ

Updated at : 02 May 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
समृद्धि शाखा  ने 80 अमृतधारा प्याऊ का किया शुभारंभ

जामताड़ा. अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच समृद्धि शाखा के सदस्यों ने गर्मी के इस मौसम को देखते हुए शहर में 80 प्याऊ अमृतधारा का शुभारंभ किया.

विज्ञापन

जामताड़ा. अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच समृद्धि शाखा के सदस्यों ने गर्मी ks इस मौसम को देखते हुए शहर में 80 प्याऊ अमृतधारा का शुभारंभ किया. इसका उद्घाटन मिंटू अग्रवाल, उमेश शास्त्री, प्रदीप अग्रवाल, रोहित लोहारुका, मोनू टिबरेवाल ने संयुक्त रूप से किया. समृद्धि शाखा अध्यक्ष सुमन टिबरेवाल ने बताया कि हमारी शाखा शहर में कुल 80 मिट्टी के प्याऊ कलसी अमृतधारा का इंतजाम किया है, ताकि बाजार में आने वाले लोग आसानी से शीतल जल पी सकें. कहा कि सभी प्याऊ को शहर के अलग-अलग चौक चौराहे पर लगाया जायेगा, जिस दुकान के सामने प्याऊ को लगाया जायेगा. वहां के दुकानदार का यह दायित्व रहेगा कि वह प्रत्येक दिन उस प्याऊ में पानी भरेंगे. मौके पर समृद्धि शाखा की सचिव वसुंधरा जटिया, कोषाध्यक्ष खुशबू लोहारुका, वंदना नारनोलिया, वंदना शर्मा, अंकिता नारनोलिया, अंकिता मोहरिया, रश्मि नारनौलिया, प्रीति अग्रवाल आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola