श्रीराम कथा में माता अहिल्या के उद्धार का किया गया वर्णन

Updated at : 24 Feb 2025 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीराम कथा में माता अहिल्या के उद्धार का किया गया वर्णन

गांधी मैदान में चल रहे श्रीराम कथा सोमवार के पांचवें दिन भी जारी रहा.

विज्ञापन

पुष्प वाटिका में भगवान काे माता सीता पहली बार हुआ था दर्शन – कथावाचक जामताड़ा. गांधी मैदान में चल रहे श्रीराम कथा सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा. इस अवसर पर कथावाचक हरिदास अंकित कृष्ण जी महाराज ने कथा सुनाया. कहा भगवान ने अहिल्या का उद्धार किया. अहिल्या का उद्धार करके भगवान ने समाज को शिक्षा दी कि संसार में जिसको सब त्याग देते हैं उसे मैं अपना लेता हूं. इसके बाद भगवान गुरुदेव विश्वामित्र के साथ जनकपुर गए. जनकपुर में पुष्प वाटिका में पुष्प तोड़ने के लिए जब भगवान प्रवेश करते हैं, तो मालियों ने भगवान को रोका. मालियों को भगवान ने सुंदर आशीर्वाद दिया. इसके बाद भगवान वाटिका में प्रवेश कर गए, माता सीता का वहीं पर भगवान को सर्वप्रथम दर्शन हुआ. भगवान ने आकर के सारी बात अपने गुरुदेव विश्वामित्र को बताया कि गुरुदेव जनकपुर में पुष्प वाटिका में आई हुई जनक नंदिनी को देखकर के आज मेरे मन में उन्हें प्रेम जागृत हुआ. तब गुरुदेव ने कहा कि राम मेरा ही वरदान है कि आपकी संपूर्ण मनोकामना पूर्ण होगी. इसके बाद भगवान राजा जनक के सुंदर यज्ञ मंच की ओर जाते हैं, जहां पर 10000 राजा बैठे हुए थे. भगवान को देखकर के राजा जनक ने उनको ऊंचे सिंहासन में बैठाया. इसके बाद एक-एक करके राजाओं ने धनुष तोड़ना प्रारंभ किया, क्योंकि महाराज जनक की प्रतिज्ञा थी जो इस धनुष को तोड़ेगा, वही मेरी बेटी का वरण करेगा. सब ने प्रयास किया पर वह धनुष नहीं टूटा. अंत में 10000 राजा एक साथ उठने लगे फिर भी जब धनुष नहीं उठा. तब गुरुदेव विश्वामित्र की आज्ञा से भगवान स्वयं खड़े हुए और भगवान राम ने उस धनुष को तोड़ा. समाज को शिक्षा दी कि जो ज्ञानी होता है या बलवान होता है. वह कभी अभिमान नहीं कर सकता है. इसके बाद माता सीता का भगवान का विवाह संपन्न हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में आए भक्तों ने इस कथा का श्रवण कर अपने जीवन को धन बनाया. मौके पर मुख्य यजमान तरुण गुप्ता, आशा गुप्ता, मोहन बर्मन, प्रभु मंडल, शिबू परशुरामका, राकेश रवानी, रमेश रावत, सीपी सरखेल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola