सहिया, सहिया साथी को मिला आइडीए का प्रशिक्षण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Jul 2024 10:25 PM
नाला सीएचसी में सहिया, सहिया साथी व आंगनबाड़ी सेविकाओं को आइडीए का प्रशिक्षण दिया गया.
नाला. राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को नाला सीएचसी में सहिया, सहिया साथी व आंगनबाड़ी सेविकाओं को आइडीए का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक डॉ रामकृष्ण बाबू, मलेरिया सुपरवाइजर अहमद रजा परवेज व एमपीडब्ल्यू शांतिमय मंडल ने फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने के बारे में जानकारी दी. फाइलेरिया रोग के विभिन्न लक्षण, कारण व इस रोग से बचाव के बारे में बताया. डॉ रामकृष्ण बाबू ने बताया कि यह कार्यक्रम 10 अगस्त से 24 अगस्त तक चलाया जायेगा. इस दौरान सभी आंगनबाड़ी केंद्रों व विद्यालयों में दो वर्ष से ऊपर सभी को फाइलेरिया रोधी दवा खिलायी जानी है. इसे लेकर 352 टीम का गठन किया गया है. लगभग 1 लाख 52 हजार को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है. मौके पर मान कुमारी घोष, रासमनी महतो, श्रावणी दास, बबीता भुंई आदि मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










