ePaper

सहिया ने परिवार नियोजन के लिए किया जागरूक

Updated at : 06 Nov 2025 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
सहिया ने परिवार नियोजन के लिए किया जागरूक

नारायणपु. चितामी गांव में गुरुवार को साथी सहिया मिरोदी टुडू की अध्यक्षता में पीएलए बैठक हुई.

विज्ञापन

नारायणपु. चितामी गांव में गुरुवार को साथी सहिया मिरोदी टुडू की अध्यक्षता में पीएलए बैठक हुई. सहिया ने महिलाओं को परिवार नियोजन की विभिन्न विधियों की जानकारी दी. कहा कि छोटे परिवार से न केवल माता-पिता का जीवन बेहतर होता है, बल्कि बच्चों के विकास में भी सहयोग मिलता है. बैठक में महिलाओं को जंक फूड के दुष्प्रभावों के बारे में बताया. कहा कि बदलती जीवनशैली में जंक फूड का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. उन्होंने पौष्टिक आहार के महत्व पर बताया कि संतुलित भोजन बीमारियों से बचाव और शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है. नवजात की देखभाल पर भी चर्चा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola