सच्ची श्रद्धा व सेवा से ही मिलती है ईश्वर कृपा : विष्णुकांत

Updated:
विज्ञापन

पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. कथावाचक विष्णु कांत शास्त्री महाराज ने भगवान गणेश की महिमा, शिव पार्वती की दिव्य लीला और भगवान शिव की शिक्षाओं का भावपूर्ण वर्णन किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बिंदापाथर श्रीपुर गांव में आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के अंतिम दिन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अनुपम दृश्य देखने को मिला. पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. कथावाचक विष्णु कांत शास्त्री महाराज ने भगवान गणेश की महिमा, शिव पार्वती की दिव्य लीला और भगवान शिव की शिक्षाओं का भावपूर्ण वर्णन किया. उन्होंने कहा कि भगवान गणेश प्रथम पूज्य हैं. किसी भी शुभ कार्य से पहले उनका स्मरण विघ्नों को दूर करता है. शास्त्री महाराज ने शिव पार्वती के दांपत्य जीवन को प्रेम, तपस्या और समर्पण का आदर्श बताया. उन्होंने कहा कि शिव का संदेश अहंकार त्याग, सत्य पालन और करुणा के मार्ग पर चलने का है. जीवन में संयम और सदाचार से ही सच्ची शांति मिलती है. अंत में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति और भव्य महाआरती का आयोजन हुआ. श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola