करमाटांड़ बाजार में सड़क जाम, फंसी एंबुलेंस

Updated:
विज्ञापन
करमाटांड़ बाजार में सड़क जाम, फंसी एंबुलेंस

विद्यासागर. करमाटांड़ बाजार में सड़क अतिक्रमण होने के कारण वाहन चालकों को बहुत ही परेशानियों से गुजरना पड़ता है.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ बाजार में सड़क अतिक्रमण होने के कारण वाहन चालकों को बहुत ही परेशानियों से गुजरना पड़ता है. सुभाष चौक से लेकर राजकीय कृत गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय एवं सुभाष चौक से पूर्व सांसद सूरज मंडल के घर तक सड़क अतिक्रमण किया गया है. कई घंटे सड़क जाम रहने से वाहन चालकों को दुकानदारों से भी कहासुनी हो जाती है. शुक्रवार को लगभग 4:00 बजे से 5:30 बजे तक सड़क जाम रहा. वाहन चालक से लेकर पैदल चलने वाले राहगीरों सहित एंबुलेंस भी फंसा रही. एंबुलेंस सायरन देती रही, पर आगे बढ़ नहीं पायी, लेकिन प्रशासन का इस पर कोई ध्यान नहीं है. एम्बुलेंस चालक संदीप कुमार ने बताया कि करमाटांड़ बाजार की तरह कहीं जाम देखने को नहीं मिलता है. इस तरह जाम रहने से एंबुलेंस में पेशेंट दम तोड़ देगा. चालक रवि कुमार, नसरुद्दीन शमीम ने बताया कि इस बाजार की सड़क की स्थिति काफी खराब है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola