ePaper

सुरक्षा बलों के आवासन स्थल में सुविधाएं करें बहाल : डीसी

Updated at : 23 Oct 2024 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
सुरक्षा बलों के आवासन स्थल में सुविधाएं करें बहाल : डीसी

केंद्रीय सुरक्षा बल, जिला सुरक्षा बल आदि के आवासन स्थल में सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने के अद्यतन की समीक्षा हुई.

विज्ञापन

जामताड़ा. विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधा सहित केंद्रीय सुरक्षा बल, जिला सुरक्षा बल आदि के आवासन स्थल में सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने के अद्यतन कार्यों की समीक्षा हुई. बैठक में डीसी कुमुद सहाय ने विधानसभा चुनाव में जिला आने वाले केंद्रीय सुरक्षा बल, जिला सुरक्षा बलों के आवासन व मतदान स्थल में अब तक की गयी तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने साफ-सफाई, बिजली, पानी आदि के बारे जानकारी ली. कहा कि जो भी लंबित कार्य हैं उसे शीघ्र पूर्ण कराएं. सभी आवासन एवं मतदान स्थलों में आवश्यक सुविधाएं को बहाल करें. आवासन वाले स्थानों में पानी, बिजली व शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था करें, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट आदि की सुविधा अनिवार्य रूप से बहाल करें. उन्होंने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को भौतिक रूप से स्थलों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया. मौके पर एसपी एहतेशाम वकारीब, डीडीसी निरंजन कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, डीइओ चार्ल्स हेंब्रम, एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola