झामुमो प्रत्याशी को जीताने का लिया गया संकल्प

सदर प्रखंड के मदरसा इस्लाहुल मुस्लिमीन चेंगायडीह के समीप झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.
जामताड़ा. सदर प्रखंड के मदरसा इस्लाहुल मुस्लिमीन चेंगायडीह के समीप झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी ने की. बैठक में चेंगायडीह बूथ के सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. झामुमो इंडिया गठबंधन के दुमका लोकसभा प्रत्याशी नलिन सोरेन को जीताने का संकल्प लिया. मौके पर झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अंसारी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता के एकता से ही हम दुमका लोकसभा चुनाव जीत सकते हैं. मौके पर बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










