अबुआ आवास के लिए लोगों का करें रजिस्ट्रेशन : बीडीओ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Sep 2024 9:59 PM
बीडीओ मुरली यादव की अध्यक्षता में अबुआ आवास योजना को लेकर समीक्षा बैठक हुई.
नारायणपुर. प्रखंड विकास कार्यालय में गुरुवार को बीडीओ मुरली यादव की अध्यक्षता में अबुआ आवास योजना को लेकर समीक्षा बैठक हुई. बीडीओ ने कहा कि विभाग की ओर से प्रखंड को अबुआ आवास का कुल 5591 लक्ष्य मिला है, जिनमें अभी तक महज 2858 का ही रजिस्ट्रेशन हुआ है. यह कार्य की शिथिलता को को दर्शाता है. गुरुवार तक शत प्रतिशत रजिस्ट्रेशन कर लेना है, जब तक समय पर रजिस्ट्रेशन नहीं होगा तो लाभुकों के बैंक खाते में राशि कैसे हस्तांतरित होगी. योजना कैसे शुरू होगा. वैसे पंचायत सचिव जो कल तक रजिस्ट्रेशन करने में पीछे रहेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. मौके पर प्रखंड समन्वयक तापस लायक, उदय ओझा, बीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद सिंह, प्रशांत दुबे, नरेश सोरेन, पूजा मांझी, पम्पा मांझी आदि मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










