डीटीओ के नेतृत्व में वाहनों में लगाया गया रिफ्लेक्टिव टेप

Updated:
विज्ञापन
डीटीओ के नेतृत्व में वाहनों में लगाया गया रिफ्लेक्टिव टेप

जामताड़ा. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 डीटीओ मुकेश कुमार के नेतृत्व में कानगोई चेकपोस्ट के समीप रिफ्लेक्टिव टेप कैंपेन चलाया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 डीटीओ मुकेश कुमार के नेतृत्व में कानगोई चेकपोस्ट के समीप रिफ्लेक्टिव टेप कैंपेन चलाया गया. इस दौरान सभी छोटे एवं बड़े व्यवसायिक वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप की जांच कर रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया. साथ ही चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने पर जोर दिया गया. डीटीओ मुकेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना का एक कारण वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप का न लगना भी होता है. चालकों को बताया कि वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना अत्यावश्यक है. चालकों को सतर्कता से सुरक्षित गति सीमा में वाहन चलाने का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि जिले को दुर्घटना मुक्त बनाने के लिए वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी होना और उसका पालन करना अत्यंत आवश्यक है. बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी चलाये जायेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके. मौके पर जिला सड़क सुरक्षा टीम के कर्मी माज आलम, तौसिफ जलीली सहित पुलिस बल मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola