नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, दो युवकों पर लगा आरोप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 May 2024 9:38 PM
पीड़िता के आवेदन पर नारायणपुर थाने में मामला दर्ज
– पीड़िता के आवेदन पर नारायणपुर थाने में मामला दर्ज प्रतिनिधि, नारायणपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने पहले यौन शोषण किया और इसके बाद वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर देने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़िता ने नारायणपुर थाने में शिकायत की है. बताया है कि 24 अप्रैल को दिन के 1:30 बजे के आसपास घर के समीप बहियार में शौच के लिए गये थे. आरोप लगाया कि इसी दौरान अकेले पाकर देवघर जिले के बुढ़ई थाना क्षेत्र के कासडीह निवासी मुजाहिद अंसारी और अमन अंसारी अचानक बाइक से आ धमके. नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और बाइक पर बैठा कर किसी सुनसान जगह ले गया, जहां दोनों ने उसके साथ जबरन यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया. इधर पीड़ता की ओर से दिए गए आवेदन पर नारायणपुर थाना कांड संख्या 40/2024 दर्ज करते हुए पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










