फहेतपुर में हुई बारिश, गर्मी से लोगों को मिली राहत

भीषण गर्मी व उमस से परेशान लोगों को मंगलवार की दोपहर हुई हल्की बारिश से राहत मिली.
फतेहपुर. भीषण गर्मी व उमस से परेशान लोगों को मंगलवार की दोपहर हुई हल्की बारिश से राहत मिली. पिछले पांच दिनों से फतेहपुर के लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल थे. सुबह से लेकर दोपहर तक लोग भीषण गर्मी का अनुभव कर रहे थे. वहीं बारिश शुरू होते ही बिजली भी गायब हो गयी. मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे के आसपास आसमान में हल्के बादलों ने डेरा डाल लिया. हवा के साथ हल्की बारिश शुरू हो गयी. मौसम सुहाना हो गया और लोग घरों के बाहर गली-मोहल्ले की सड़कों पर व घरों की बालकनी में मौसम का आनंद लेते दिखाई ददेने लगे. आसमान में बादल छाए रहे. इस वजह से रात को फिर बारिश होने की उम्मीद जतायी जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










