जयंती पर याद किये गये कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर

Updated:
विज्ञापन
जयंती पर याद किये गये कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर

जामताड़ा. झारखंड बंगाली समिति, संत एंथोनी स्कूल व जामताड़ा क्लब -सह बांगला यात्रा कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 164वीं जयंती मनाई गयी.

विज्ञापन

जामताड़ा. झारखंड बंगाली समिति, संत एंथोनी स्कूल व जामताड़ा क्लब -सह बांगला यात्रा कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 164वीं जयंती मनाई गयी. इस अवसर पर झारखंड बंगाली समिति के सदस्यों, शिक्षकों व छात्र-छात्राएं संत एंथोनी स्कूल से निकलकर शहर भ्रमण करते हुए सरखेलडीह स्थित रवींद्रनाथ ठाकुर के आदमकद प्रतिमा स्थल पहुंचे. गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर रवींद्रनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. अधिवक्ता सौमित्र सरकार, अरुप मित्र, सचींद्रनाथ धोष, प्रताप सिंह, डाॅ डीडी भंडारी, चंचल कुमार राय, शिल्पी सरखेल, अभय दास, कांचन गोपाल मंडल, प्रदीप सरकार मुख्य रूप से शामिल हुए. संत एंथोनी स्कूल परिसर में गुरुदेव टैगोर की याद में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. टैगोर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड बंगाली समिति के अध्यक्ष डाॅ डीडी भंडारी, उपाध्यक्ष डाॅ कांचन गोपाल मंडल, सचिव चंचल कुमार राय, नबारुन मल्लिक, वासुदेव मंडल ने संयुक्त रूप से किया. स्वागत भाषण विद्यालय के निदेशक डॉ चंचल भंडारी ने दियाया. कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों में छात्र-छात्राओं में सृति दास, पिहु, रिंकु, बृसटी, रिया रक्षित, श्रुति तिवारी, अंकिता पात्रा, राइमा पाल, सुमित दत्ता, पायेल दत्ता, अदिरा, श्रद्धा पंडित, सायोनी पाल, आराध्या राय, श्रद्धा जायसवाल आदि थे. वहीं कार्यक्रम के दौरान अरुणा दास, अर्पणा भंडारी, रिंकू धोष, सविता भंडारी, शांता चौधरी, रत्ना पाल, चिन्मयी भट्टाचार्य ने भी अपने-अपने विचार रखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola