मंडरो में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष चला जनसंपर्क अभियान

भाजपा नेता सुरेश राय ने मंगलवार को नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत मंडरो राजबाड़ी में भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया.
नारायणपुर. भाजपा नेता सुरेश राय ने मंगलवार को नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत मंडरो राजबाड़ी में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने राज परिवार से मुलाकात कर राजनीतिक चर्चा की. कहा कि इस बार जामताड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन हैं. यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है. वर्षों से यहां कांग्रेस पार्टी का कब्जा रहा है, लेकिन जिस अनुरूप क्षेत्र का विकास होना चाहिए वैसा नहीं हुआ. इस बार पूरे जामताड़ा विधानसभा में बदलाव की लहर देखने को मिल रही है. लोग सीता सोरेन को भावी विधायक के रूप में देखना पसंद कर रहे हैं. सीता सोरेन के पास प्रतिनिधित्व करने का अनुभव भी है, जिसका लाभ पूरे जामताड़ा विधानसभा के जनता को मिलेगा. मौके पर गिरधर प्रसाद सिंह, निर्मल सिंह, विजय नारायण सिंह, हरि राय, भवानी राय आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










