किसानों को केसीसी ऋण माफी योजना का दें लाभ : डीसी

Updated at : 16 Apr 2025 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
किसानों को केसीसी ऋण माफी योजना का दें लाभ : डीसी

जामताड़ा. डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में कृषि विभाग, मत्स्य, पशुपालन, गव्य विकास, सहकारिता विभाग एवं भूमि संरक्षण विभाग की मासिक बैठक हुई.

विज्ञापन

जामताड़ा. डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में कृषि विभाग, मत्स्य, पशुपालन, गव्य विकास, सहकारिता विभाग एवं भूमि संरक्षण विभाग की मासिक बैठक हुई. बैठक में बताया गया कि जनवरी से मार्च 2025 तक सामान्य वर्षापात 50 एमएम के विरुद्ध वास्तविक वर्षापात 21.23 एमएम ही हुई है. रबी फसल आच्छादन अधिकारियों को बढ़ाने का निर्देश दिया. उन्होंने रबी बीज का वितरण शत-प्रतिशत किसानों के बीच करने को कहा. झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के तहत प्राप्त आवेदनों, ई-केवायसी आदि की समीक्षा की. बताया गया कि जिले में ऋण माफी के लिए कुल 26261 आवेदन स्टेट नोडल को भेजा गया था, जिसमें से 25136 किसानों को इसका लाभ मिला है. डीसी ने शत-प्रतिशत किसानों को इसका लाभ देने को कहा. वहीं एग्री स्मार्ट ग्राम योजना के तहत नाला विधानसभा के जगन्नाथपुर एवं जामताड़ा विधानसभा के बोरवा में किये जा रहे कृषि कार्य एवं इसके विकास पर व्यय राशि व कृषक पाठशाला के तहत किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की गयी. धान अधिप्राप्ति को लेकर दिए गए लक्ष्य एवं वास्तविक अधिप्राप्ति में लाभुकों के भुगतान आदि की समीक्षा की. भूमि संरक्षण के तहत तालाब जीर्णोद्धार, पार्कोलेशन टैंक, डीप बोरिंग आदि की समीक्षा की. मौके पर डीडीसी निरंजन कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, डीएओ लव कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola