सियारसूली गांव में केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध

कुंडहित. प्रखंड के अंबा ग्राम पंचायत अंतर्गत सियारसूली गांव में झारखंड राज्य किसान सभा व झारखंड राज्य खेतिहर ग्रामीण मजदूर यूनियन ने प्रदर्शन किया.
कुंडहित के किसान व ग्रामीण मजदूरों ने किया प्रदर्शन प्रतिनिधि, कुंडहित. प्रखंड के अंबा ग्राम पंचायत अंतर्गत सियारसूली गांव में झारखंड राज्य किसान सभा व झारखंड राज्य खेतिहर ग्रामीण मजदूर यूनियन ने प्रदर्शन किया. इस दौरान केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया.प्रदर्शन का नेतृत्व खेतिहर ग्रामीण मजदूर यूनियन के संयुक्त सचिव सुकुमार बाउरी ने किया. सुकुमार बाउरी ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार कॉर्पोरेट घरानों का हित साधने में व्यस्त है, जिससे किसान एवं खेतिहर मजदूर गंभीर संकट में हैं. किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है. वहीं ग्रामीण मजदूरों के रोजगार की गारंटी को कमजोर किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि किसान आंदोलन के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा से हुए समझौते को सरकार अब तक लागू नहीं कर रही है. प्रदर्शन के दौरान कहा किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित किया जाए, खाद-बीज व कृषि सामग्री सस्ते दर पर उपलब्ध कराई जाए, किसानों को सरकारी सुविधाओं का लाभ दिया जाए, नाला व कुंडहित क्षेत्र में अजय नहर का पानी सालों भर सिंचाई के लिए उपलब्ध कराया जाए, चारों लेबर कोड रद्द किए जाएं, खेत व सामान्य मजदूरों के लिए उचित मजदूरी कानून बनाया जाए, जी-राम-जी योजना रद्द कर मनरेगा को पुनर्बहाल किया जाए तथा 200 दिन काम व 600 दैनिक मजदूरी सुनिश्चित की करने की मांग की. मौके पर नंद बाउरी, पागल डोम, अमर मंडल, निखिल बाउरी, परिमल मंडल, सागर बाउरी, देव वाद्यकर, अमित डोम, चंडी डोम आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




