सर्खेलडीह में देह व्यापार का हुआ भंडाफोर, एक व्यक्ति समेत दो महिला गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
सर्खेलडीह में देह व्यापार का हुआ भंडाफोर, एक व्यक्ति समेत दो महिला गिरफ्तार

जामताड़ा. शहर के सर्खेलडीह मुहल्ले के एक निजी घर में देह व्यापार का धंधा करने के मामले में एक व्यक्ति समेत दो महिला को जामताड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कार्रवाई. वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर थाना प्रभारी ने की छापेमारी

संवाददाता, जामताड़ा.

शहर के सर्खेलडीह मुहल्ले के एक निजी घर में देह व्यापार का धंधा करने के मामले में एक व्यक्ति समेत दो महिला को जामताड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस संबंध में जामताड़ा थाना प्रभारी राजेश मंडल ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी को सूचना मिली थी कि करमाटांड़ रोड स्थित सर्खेलडीह के एक आवासीय घर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है. उक्त सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया, इसमें थाना प्रभारी के अलावा एसआई अलखनाथ चौबे, एसआइ सुनील कुमार सिंह, महिला हवलदार रानी हेंब्रम, महिला चौकीदार कल्पना राय को शामिल करते हुए सर्खेलडीह में छापेमारी की गयी. टीम जब सर्खेलडीह के एक निजी आवास में छापेमारी की तो उसके घर के अंदर कमरे में एक महिला एवं एक व्यक्ति को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया, जो स्वीकार किया कि उस घर में वर्षों से कमीशन के आधार पर जगह उपलब्ध कराया जाता था. लड़का-लड़कियों को बुला कर देह व्यापार किया जाता है. इस दौरान पुलिस ने घर में मिले लड़का-लड़की व घर के महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति करमाटांड़ के तैयब अंसारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola