क्विज में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले बच्चे पुरस्कृत

Updated:
विज्ञापन
क्विज में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले बच्चे पुरस्कृत

कुंडहित. जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर शुक्रवार की रात बाघाशोला गांव में क्विज का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कुंडहित. जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर शुक्रवार की रात बाघाशोला गांव में क्विज का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी सह टीएमसी जिलाध्यक्ष मुस्ताक सेख व ह्यूमन राइट्स के प्रखंड अध्यक्ष हसमत खान उपस्थित थे. क्विज में चार टीमों ने हिस्सा लिया. बच्चों से इस्लामिक एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित सवाल पूछे गए. प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को मुख्य अतिथियों ने पुरस्कार स्वरूप नकद राशि दी. वहीं दर्शकों में सही जवाब देने वालों को कलम और कॉपी देकर सम्मानित किया गया. मौके पर मो रफीक हुसैन, मौलाना अकबर बरकाती, मो अजीज हुसैन, अब्दुल रज्जाक, नूर सलीम, महबूब अंसारी, फरीद हुसैन, सबुर मियां, जमीर फिरदौस शाहिद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola