ePaper

जेजेएस कॉलेज के प्राचार्य ने कुलपति से की शिष्टाचार भेंट

Updated at : 09 May 2025 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
जेजेएस कॉलेज के प्राचार्य ने कुलपति से की शिष्टाचार भेंट

मिहिजाम. जनजातीय संध्या डिग्री महाविद्यालय मिहिजाम के प्राचार्य ने सिदो-कान्हू मुर्मू विश्व विद्यालय दुमका के नये कुलपति डाॅ कुनूल कांडरी से शिष्टाचार भेंट की.

विज्ञापन

मिहिजाम. जनजातीय संध्या डिग्री महाविद्यालय मिहिजाम के प्राचार्य ने सिदो-कान्हू मुर्मू विश्व विद्यालय दुमका के नये कुलपति डाॅ कुनूल कांडरी से शिष्टाचार भेंट की. उन्हें महाविद्यालय के गतिविधियों से अवगत कराया. शुक्रवार को प्राचार्य प्रो कृष्णमोहन साह ने कुलपति कक्ष में कुलपति से भेंट कर उन्हें महाविद्यालय के शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी. प्राचार्य ने बताया कि कुलपति को झारखंड प्रवेश द्वार पर स्थित मिहिजाम महाविद्यालय के उपलब्धियों से अवगत कराया गया. बताया कि सत्र 2022 -26 सेमेस्टर वन में प्रमोट व अनुत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं, जिन्हें दोबारा परीक्षा फॉर्म आनलाॅइन भरना था. लेकिन परीक्षा फॉर्म नहीं भरे है. वैसे छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय के द्वारा पुनः परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 5 दिनों का समय दिया गया है. छात्र-छात्राएं अविलंब महाविद्यालय से संपर्क कर अपना परीक्षा फाॅर्म भर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola