डीएवी के प्राचार्य ने जयंती पर बाबा साहेब को किया नमन

Updated:
विज्ञापन
डीएवी के प्राचार्य ने जयंती पर बाबा साहेब को किया नमन

जामताड़ा. सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गयी.

विज्ञापन

जामताड़ा. सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गयी. प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया. कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को महाराष्ट्र में हुआ था. इनके पिता का नाम रामजी भालोजी सकपाल एवं माता का नाम भीमाबाई सकपाल था. उन्हें बहुमुखी प्रतिभा के धनी महान विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक एवं समाज सुधारक व संविधान निर्माता के रूप में याद किया जाता है. ये स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माण में प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे. उन्होंने जातिवाद, छुआछूत और भेदभाव के ख़िलाफ़ संघर्ष किया. ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ का नारा दिया. ये स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री बने. 6 दिसंबर, 1956 को इनका निधन हो गया. शिक्षक संघ ने मनाई डॉ अंबेडकर की जयंती जामताड़ा. झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार सिंह ने भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई. इस अवसर पर उन्होंने आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. कहा, डॉ भीमराव अंबेडकर संविधान निर्माण के ऐसे शिल्पकार थे, जिन्होंने समाज के हर वर्ग को मौलिक अधिकार और सामाजिक न्याय का मजबूत आधार दिया.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola