ePaper

मतदान के दिन बूथों पर रहेंगी प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं : एमओआइसी

Updated at : 28 May 2024 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
मतदान के दिन बूथों पर रहेंगी प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं : एमओआइसी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में एमओआइसी डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक हुई.

विज्ञापन

नारायणपुर. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में एमओआइसी डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक हुई. एमओआइसी ने कहा कि एक जून को दुमका लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है. विभाग से निर्देश प्राप्त है कि विभिन्न प्रकार के चुनावी कार्यक्रम करने हैं और मतदान केंद्रों पर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. इसके लिए स्वास्थ्य सहिया, साथी सहिया एवं एएनएम की प्रतिनियुक्ति की गयी है, जहां कहीं भी स्वास्थ्य इमरजेंसी की समस्या हो त्वरित प्राथमिक उपचार हो. बूथों पर वृद्ध, दिव्यांग व रोगी मतदाता भी आयेंगे. उन्हें किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी असुविधा न हो. अगर असुविधा होती है तो तुरंत प्राथमिक उपचार कर उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करना है. 108 एंबुलेंस भी जगह-जगह पर रहेंगे. इमरजेंसी की स्थिति में मदद ली जायेगी. चिकित्सकों का विशेष दल भी गश्ती करेगा. मौके पर बीएम मुकेश कुमार, एएनएम, सहिया, साथी सहिया आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola