नाला : विभिन्न गांवों में मां सरस्वती पूजा की तैयारी जोरों पर

Updated:
विज्ञापन
नाला : विभिन्न गांवों में मां सरस्वती पूजा की तैयारी जोरों पर

नाला. सरस्वती पूजा को लेकर विभिन्न गांवों व क्लबों में व्यापक तैयारी की जा रही है.

विज्ञापन

नाला. सरस्वती पूजा को लेकर विभिन्न गांवों व क्लबों में व्यापक तैयारी की जा रही है. क्लब के सदस्यों द्वारा पंडाल बनाने का कार्य जारी है. विभिन्न गांवों में पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की जा रही है. ग्रामीण युवाओं द्वारा बांग्ला यात्रा, पाला रामायण, कवि गान पुरुलिया के विख्यात छौऊ नृत्य आदि के लिए जोर-शोर तैयारी की जा रही है. वहीं, मूर्तिकार मूर्ति को अंतिम रूप देने में व्यस्त हैं. उदलजोड़ी गांव के अजय राणा ने बताया कि लगभग एक महीने से मूर्ति बनाने का कार्य जारी है. बताया कि लगभग सौ मूर्तियां बनायी गयी है, जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है. बताया कि अन्य कामों के साथ-साथ मूर्ति बनाने का कार्य करते हैं, जिससे अलग से रोजगार प्राप्त हो जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola