नशा मुक्त समाज के लिए प्रहरी क्लब ने निकाली रैली

Updated:
विज्ञापन
नशा मुक्त समाज के लिए प्रहरी क्लब ने निकाली रैली

जामताड़ा. जेबीसी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के प्रहरी क्लब के बैनर तले नशा मुक्त समाज के लिए रैली निकाली गयी.

विज्ञापन

जामताड़ा. जेबीसी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के प्रहरी क्लब के बैनर तले नशा मुक्त समाज के लिए रैली निकाली गयी. इसमें प्राचार्य सुशील मरांडी, विजयानंद तिवारी, डॉ हृदयानंद, उमेश चंद्र मिश्र, विनोद कुमार, रिया दे, रणधीर पांडेय, दीपा सिन्हा, सावित्री पटेल, झूमा गोराई, फुलमुनी समद, महादेव रविदास, एबीमाइल टुडू, दिवाकर मंडल, विक्की चौधरी आदि शामिल रहे. छात्रों ने तख्ती पर लिखे स्लोगन जो किया नशा, वो जीवन में फंसा, नशा-नाश का दूजा नाम, तन-मन-धन तीनों बेकाम, ज्ञान हमें फैलाना है नशे को मार भगाना है आदि नारे लगाये. रैली इंदिरा चौक, स्टेशन होते हुए विद्यालय पहुंची. वहीं, स्कूल रूआर के बैनर तले भी रैली निकाली गयी. जिन बच्चों की पढ़ाई छूट गयी है उनको स्कूल तक पुनः ले आने के लिए भी प्रचार-प्रसार किया गया. कहा कि किसी भी प्रकार का नशा हमारे समाज को खोखला बनाते जा रहा है. हमारी युवा पीढ़ी हो, बच्चे हो सभी इसके चक्कर में बर्बाद होते जा रहे हैं. इस अभिशाप से समय रहते मुक्ति पा लेने में ही मानव समाज की भलाई है जो इसके चंगुल में फंस गया वह स्वयं बर्बाद होता ही है. आइए हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि अपने बच्चों को इससे बचाएं. जिससे एक सभ्य समाज का निर्माण हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola