ePaper

जामताड़ा की प्राची ने गतका आर्ट में जीती कांस्य पदक

Updated at : 03 May 2025 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
जामताड़ा की प्राची ने गतका आर्ट में जीती कांस्य पदक

जामताड़ा. पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित 68वां राष्ट्रीय स्कूल गेम्स 2024-25 में गतका मार्शल आर्ट का आयोजन हुआ था.

विज्ञापन

जामताड़ा.पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित 68वां राष्ट्रीय स्कूल गेम्स 2024-25 में गतका मार्शल आर्ट का आयोजन हुआ था. इसमें जामताड़ा जिले के सेंट जोसेफ स्कूल के वर्ग दशम की छात्रा एवं सामर्थ्य सेल्फ डिफेंस & फिटनेस अकादमी की खिलाड़ी प्राची गुप्ता कांस्य पदक प्राप्त करने में सफल हुईं. शनिवार को सेंट जोसेफ स्कूल परिवार की ओर से प्राची गुप्ता को सम्मानित किया गया. प्राचार्य सह फादर जोसेफ तपन, उपप्राचार्य फादर माइकल, वरीय अध्यापिका बेला बंरला व कोच दीपक दुबे ने उन्हें पुष्प गुच्छ, स्मृति चिह्न देकर स्वागत व अभिनंदन किया. प्राचार्य फादर जोसेफ तपन ने कहा कि यह सिर्फ हमारे स्कूल के लिए उपलब्धि नहीं है, यह जामताड़ा जिला सहित पूरे झारखंड प्रदेश के लिए सम्मान का विषय है. वहीं प्राची के उपलब्धि पर झारखंड सरकार की ओर से छात्रवृत्ति एवं कैश अवार्ड दिया जायेएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola