प्राची गुप्ता ने गतका खेल में रजत पदक किया प्राप्त

Updated:
विज्ञापन
प्राची गुप्ता ने गतका खेल में रजत पदक किया प्राप्त

जामताड़ा. जामताड़ा सिंचाई कॉलोनी (उदलबनी) की छात्रा प्राची गुप्ता खेल एवं शिक्षा निदेशालय दिल्ली की ओर से आयोजित 68वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया गतका 2024-25 में झारखंड से गतका खेल टीम में शामिल हुई थी

विज्ञापन

जामताड़ा. जामताड़ा सिंचाई कॉलोनी उदलबनी की छात्रा प्राची गुप्ता खेल और शिक्षा निदेशालय दिल्ली की ओर से आयोजित 68वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया गतका 2024-25 में झारखंड से गतका खेल टीम में शामिल हुई थी. इस खेल में प्राची गुप्ता ने दमखम का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. राज्य के लिए रजत पदक प्राप्त किया है. उसकी यह ���ीत ने जामताड़ा जिला का गौरव बढ़ाया है. छात्रा को झारखंड सरकार ने सरकारी खर्च पर उन्हें दिल्ली भेजा था. इस जीत पर राज्य सरकार प्राची गुप्ता को 50 हजार रुपये नकद व लैपटॉप देगी. बता दें कि प्राची गुप्ता सेंट जोसेफ स्कूल जामताड़ा में 9वीं कक्षा की छात्रा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola