पुलिस बल ने मारपीट की संभावनाओं को रोका

Updated at : 03 Mar 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस बल ने मारपीट की संभावनाओं को रोका

बदले की कार्रवाई होने की संभावना को पुलिस ने परीक्षा केंद्र के बाहर कैंप कर माहौल को ठंडा किया है.

विज्ञापन

मिहिजाम. गत दिनों मैट्रिक परीक्षार्थियों के बीच हुई भिड़ंत की घटना में बदले की कार्रवाई होने की संभावना से पुलिस ने परीक्षा केंद्र के बाहर कैंप कर माहौल को ठंडा किया है. सोशल मीडिया में एक सूचना वायरल हुई थी, जिसमें दोबारा घटना होने के संकेत थे. सोशल मीडिया पर वायरल सूचना को संज्ञान में लेते हुए परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस बलों एवं दंडाधिकारी की तैनाती कर दी गयी. 28 फरवरी को नगर के मुख्य मार्ग स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय एवं बेसिक स्कूल कैंपस के बाहर सड़क पर परीक्षा समाप्ति के पश्चात छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट की घटना हुई थी. इसमें एक छात्र विवेक हेंब्रम घायल हो गया था. सोमवार को गणित की परीक्षा समाप्त होते ही थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे, नगर परिषद मिहिजाम कार्यपालक पदाधिकारी सह दंडाधिकारी राजीव मिश्रा मौके पर मौजूद रह कर परीक्षार्थियों के शांतिपूर्वक जाने की व्यवस्था की. पुलिस प्रशासन की मौजूदगी से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola