सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन
सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला.

विज्ञापन

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. यह फ्लैग मार्च डोकीडीह, मुरलीपहाड़ी, लटैया मोड़, लखनुडीह मोड़, आमजोरा, बिहाजोरी आदि संवेदनशील इलाकों में किया गया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीपीओ विकास आनंद लगोरी ने किया. पुलिस निरीक्षक रवींद्र नाथ यादव, थाना प्रभारी मुराद हसन, सार्जेंट किशोर कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे. फ्लैग मार्च के माध्यम से आम लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से पूजा करने की अपील की गई. यह संदेश दिया कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार के अफवाह, अशांति या आपसी भाईचारे को बिगाड़ने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. कहा कि यदि कोई व्यक्ति या असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola