पुलिस ने फरार हत्यारोपी को बंगाल से किया गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या के एक मामले के फरार नामजद आरोपी को पश्चिम बंगाल के सिउड़ी से गिरफ्तार किया है.
कुंडहित. पुलिस ने हत्या के एक मामले के फरार नामजद आरोपी को पश्चिम बंगाल के सिउड़ी से गिरफ्तार किया है. कुंडहित पुलिस मंगलवार की देर शाम बंगाल के बीरभूम जिले के सिउड़ी पहुंचकर हत्यारोपी सजल धीवर को गिरफ्तार किया. बताया कि आरोपी सजल धीवर सिउड़ी बाजार में इधर-उधर छिपने का प्रयास कर रहा था. सजल धीवर को न्यायिक अभिरक्षा में बुधवार को जामताड़ा जेल भेज दिया गया है. सजल धीवर पर अपने ही बुआ की हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव उसी के घर के कुएं में डाल देने का आरोप लगा है. इस मामले में सजल धीवर को एकमात्र नामजद अभियुक्त बनाया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




