बरियारपुर के लोगों को मिला मनरेगा जॉब कार्ड

Updated:
विज्ञापन
बरियारपुर के लोगों को मिला मनरेगा जॉब कार्ड

नारायणपुर. झिलुवा पंचायत अंतर्गत बरियारपुर गांव में जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत सोमवार को धरती आबा शिविर लगाया गया.

विज्ञापन

नारायणपुर. झिलुवा पंचायत अंतर्गत बरियारपुर गांव में जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत सोमवार को धरती आबा शिविर लगाया गया. शिविर में कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, पीएम विश्वकर्मा, जन वितरण प्रणाली, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, सर्वजन पेंशन, मनरेगा, आवास आदि के स्टॉल लगाये गये. शिविर में लोगों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए कुल 72 आवेदन जमा किये. बीडीओ मुरली यादव ने शिविर का निरीक्षण किया. ने लोगों के बीच मनरेगा जॉब कार्ड का वितरण किया. मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह, टीवीओ डॉ. सुशील टुडू, जेई सुमन पंडित, मुखिया बबिता हेंब्रम, प्रशांत दुबे, चंदन कुमार दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola