जल जमाव से लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी

Updated:
विज्ञापन
जल जमाव से लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी

मुरलीपहाड़ी. क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण मुरलीपहाड़ी चौक से गिरिडीह जाने वाली मुख्य सड़क पर जल जमाव हो गया है.

विज्ञापन

मुरलीपहाड़ी. क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण मुरलीपहाड़ी चौक से गिरिडीह जाने वाली मुख्य सड़क पर जल जमाव हो गया है. इसके कारण लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही है. मुरलीपहाड़ी बाजार चौक के समीप मुख्य रोड पर बारिश का पानी जमा हो जाने के कारण पैदल चलने वाले लोगों के साथ-साथ दोपहिया व तीन पहिया वाहन चालकों को भी परेशानी होती है, जबकि दुकानदारों और अगल-बगल में बसे लोग भी परेशान हैं. अधिक बारिश के कारण इस सड़क पर कीचड़युक्त पानी जमा हो जाता है. जल निकासी का कोई मार्ग भी नहीं है. इस समस्या के निदान के लिए स्थानीय लोग प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का निदान नहीं हो सका है. ग्रामीणों को हो रही परेशानी को देखते हुए नाली निर्माण की मांग की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola