सखी मंडल से जुड़कर बदली पार्वती मंडल की किस्मत

Updated:
विज्ञापन
सखी मंडल से जुड़कर बदली पार्वती मंडल की किस्मत

सखी मंडल से जुड़कर बदली पार्वती मंडल की किस्मत

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा: जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत गोराईनाला की रहने वाली पार्वती मंडल आज इलाके की एक सफल महिला उद्यमी के रूप में जानी जाती हैं. कभी आर्थिक तंगी से जूझने वाली पार्वती की जिंदगी में बदलाव तब आया, जब उन्होंने जय मां चरका पहाड़ी आजीविका सखी मंडल से जुड़ने का निर्णय लिया. शादी के बाद पार्वती को पुराने मिट्टी के मकान में रहना पड़ा. पति की मामूली खेती-बाड़ी की आमदनी से घर चलाना बेहद कठिन था. बच्चों की पढ़ाई और ट्यूशन फीस देना भी एक बड़ी चुनौती थी. ऐसे समय में जेएसएलपीएस समूह ने उन्हें सहारा दिया. सबसे पहले उन्होंने 20 हजार रुपये का लोन लेकर छोटा व्यापार शुरू किया. मेहनत रंग लाई और आमदनी होने लगी. लोन चुकाने के बाद उन्होंने 40 हजार का लोन लेकर दुकान बढ़ाई. फिर 75 हजार और अब 1 लाख रुपये का लोन लेकर अपनी दुकान को और विस्तारित किया. आज पार्वती का ‘पार्वती लेडीज ब्यूटी पार्लर’ और मनिहारी की दुकान गोराईनाला मोड़ पर अच्छी तरह से चल रही है. दुकान में कोल्ड ड्रिंक, जेरॉक्स समेत कई सेवाएं उपलब्ध हैं. हर महीने 15 से 20 हजार रुपये की आय हो रही है. बेटा और बेटी को बेहतर शिक्षा मिल रही है और वर्तमान में दुकान में 5 लाख रुपये से अधिक की सामग्री मौजूद है. खास बात यह है कि पार्वती मंडल आज जेएसएलपीएस समूह में ए.डब्लू. के पद पर कार्यरत हैं और अन्य महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हैं. सफलता पर पार्वती मंडल का कहना है, अगर हिम्मत और मेहनत साथ हो तो गरीबी कोई रुकावट नहीं बनती. सखी मंडल से जुड़कर मैंने अपनी पहचान बनाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola