निबंध प्रतियोगिता के प्रतिभागी हुए सम्मानित
Published by : UMESH KUMAR Updated At : 28 May 2026 7:40 PM
जामताड़ा. मेरा युवा भारत, जामताड़ा के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद युवा क्लब, काशीयाटांड़ की ओर से गुरुवार को विनायक दामोदर सावरकर की जयंती मनाई गयी.
जामताड़ा. मेरा युवा भारत, जामताड़ा के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद युवा क्लब, काशीयाटांड़ की ओर से गुरुवार को विनायक दामोदर सावरकर की जयंती मनाई गयी. इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवाओं एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी रंजीत मंडल, शिक्षक गणेश सिंह एवं विप्रस अध्यक्ष बंटी देवी ने संयुक्त रूप से किया. शिक्षक गणेश सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों का मनोबल बढ़ता है. उनमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










